इंदौर के राजवाड़ा पर भगवान विष्णु के दर्शन

इंदौर 9 जनवरी – 

इंदौर राजवाड़ा में भगवान विष्णु की प्रतिमा भक्तो के दर्शन  के लिए रखी गई है।  बड़ी संख्या में भक्तो ने दर्शन किये और तुलसी दल  अर्पित किये।  पंडित लगातार मंत्रो का उच्चारण कर रहे थे।

प्रतिमा ढाई घंटे राजबाड़ा पर दर्शन हेतु रखी गई।  फिर मूर्ति शहादा धाम के लिए रवाना हुई , शहादा  धाम में भव्य मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होना है।

इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी भगवान् के दर्शन किये। 

पंचधातु की ये भगवान विष्णु की मूर्ति 24 करोड़ की लागत से बनी है , जिसे बनने में साढ़े चार साल का समय लगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *